उमर खालिद की रिहाई को लेकर अमेरिकी सांसदों ने लिखा लेटर, BJP ने राहुल वाला कौन सा फोटो पोस्ट कर दिया?

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2026

अमेरिकी सांसदों के एक समूह द्वारा भारतीय राजदूत को पत्र लिखकर कार्यकर्ता उमर खालिद के लिए "निष्पक्ष और समयबद्ध सुनवाई" की मांग करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पत्र के पीछे "भारत विरोधी" पैनल से जुड़े हुए हैं। भाजपा, अमेरिकी सांसदों द्वारा भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया दे रही थी, जिसमें भारत से 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में पांच साल की जेल की सजा काट रहे खालिद को जमानत और निष्पक्ष सुनवाई देने का आग्रह किया गया था। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि जेन शाकोव्स्की, जो पत्र लिखने वाले आठ अमेरिकी सांसदों में शामिल थीं, ने 2024 में राहुल गांधी और "भारत विरोधी" इल्हान उमर के साथ मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: उमर खालिद के समर्थन में उतर कर जोहरान मामदानी ने बड़ा खतरनाक खेल खेला है

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कार्यकर्ता उमर खालिद को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने ‘‘कड़वाहट’’ को महत्व नहीं देने और स्वयं पर इसके हावी नहीं होने पर खालिद के विचारों को याद किया। ममदानी की इस चिट्ठी को खालिद की सहयोगी बनोज्योत्सना लाहिड़ी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। खालिद को लिखी ममदानी की चिट्ठी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘‘जब जेल लोगों को अलग-थलग करने की कोशिश करती हैं तो आपके शब्द ताकत बनकर फैल जाते हैं।’’ इस हाथ से लिखी चिट्ठी पर ममदानी के दस्तखत भी हैं। उन्होंने लिखा है, ‘‘प्रिय उमर, मैं अक्सर आपके उन शब्दों को याद करता हूं जिनमें कड़वाहट को खुद पर हावी नहीं होने देने की बात थी। आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सब आपके बारे में ही सोच रहे हैं।’ 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार