भारत को वापस करो...किंग चार्ल्स से कोहिनूर वापस मांगने लगे अमेरिका के मेयर ममदानी

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2026

किंग चार्ल्स का अमेरिका दौरा इस वक्त खूब चर्चा में है। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी उन पर होने वाले तंज की वजह से। पहले किंग चार्ल्स का वो बयान जहां उन्होंने अमेरिकनंस को फ्रेंच बोलने की याद दिलाई थी। अब न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा वापस मांगकर उनके इस अमेरिका दौरे को और दिलचस्प बना दिया। दरअसल न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने किंग चार्ल्स से मुलाकात की लेकिन इस मुलाकात से कुछ घंटे पहले ममदानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमाका कर दिया था। दरअसल जब उनसे पूछा गया कि वह किंग चार्ल्स से मिलेंगे तो क्या कहेंगे? तो मेयर साहब ने मजाकिया और बेबाक अंदाज में कहा अगर मुझे किंग से अकेले में बात करने का मौका मिला तो मैं उन्हें कोहिनूर वापस लौटाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। अबाउट एनीथिंग सेफ आई वाली टू रिटर्न द कोहिनूर डायमंड। यानी कोहिनूर की गूंज अब लंदन से निकलकर न्यूयॉर्क की गलियों तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: नहीं लेने तुम्हारे फोकट के हेलीकॉप्टर, बालेन शाह ने ट्रंप के ऑफर को मारी लात!

कहानी सिर्फ कोहिनूर पर खत्म नहीं होती। इस दौरे पर कोहिनूर वाक्य से पहले किंग शाल ने भी राष्ट्रपति ट्रंप को उन्हीं के अंदाज में ऐसा रोस्ट किया था कि ट्रंप का चेहरा भी देखने लायक था। हुआ यह था कि कुछ समय पहले ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर तंज कसा था कि अगर अमेरिका ने वर्ल्ड वॉर में मदद ना की होती तो आज आधा यूरोप जर्मन बोल रहा होता। हालांकि वाइट हाउस के स्टेट डिनर में किंग चार्ल्स ने सही मौका देखा और मुस्कुराते हुए बड़े शांत लहजे में कहा मिस्टर प्रेसिडेंट आपने कहा था कि अमेरिका ना होता तो यूरोप जर्मन बोल रहा होता। तो क्या मैं यह कहने की हिम्मत कर सकता हूं कि अगर हम ब्रिटिश ना होते तो आज आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते। 

प्रमुख खबरें

World Cup में Messi का हैट्रिक वाला धमाका, Klose के महारिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

Oman में अमेरिकी हमला: 2 भारतीय नाविकों के शव वतन लौटे, विदेश मंत्री Jaishankar ने चेताया

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल! Shiv Sena UBT ने जारी किया Whip, हर सांसद को रहना होगा मौजूद

Jaipur Protest में थप्पड़, अब रिहाई पर जश्न! Abhijeet Dipke के हमलावरों का सम्मान, पहनाई गई माला