अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष विमान एक्स-37बी गुप्त मिशन पर रवाना हुआ, कैनेडी स्पेस सेंटर से भरी उड़ान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2023

अमेरिकी सेना का एक्स-37बी अंतरिक्ष विमान बृहस्पतिवार को एक और गुप्त मिशन के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि यह मिशन अगले कम से कम दो वर्ष तक चलेगा। पिछले कुछ मिशन की तरह ही छोटे स्पेस शटल जैसा दिखने वाला यह विमान कई खुफिया मिशन को अंजाम देगा।

तकनीकी समस्याओं के कारण विमान ने निर्धारित समय से दो सप्ताह से अधिक की देरी के बाद उड़ान भरी। इसमें कोई अंतरिक्ष यात्री सवार नहीं है। स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी रॉकेट ने इस विमान के साथ बृहस्पतिवार रात नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी।

अमेरिका का यह विमान 2010 से उड़ान भर रहा है और यह इसकी सातवीं उड़ान है। इससे पहले एक्स-37बी तकरीबन ढ़ाई वर्ष अंतरिक्ष में रहा था और यह इसका अब तक का सबसे लंबी अवधि का मिशन था।

हालांकि, स्पेस फोर्स के अधिकारी ने यह जानकारी नहीं दी कि इस बार विमान कितने समय तक अंतरिक्ष में रहेगा। बोइंग द्वारा निर्मित एक्स-37बी नासा के सेवानिवृत्त अंतरिक्ष शटल जैसा दिखता है। इसमें किसी अंतरिक्ष यात्री की आवश्यकता नहीं होती।

प्रमुख खबरें

Akhilesh और Mayawati ने क्रिसमस पर्व पर बधाई और शुभकामना दी

शशि थरूर का बड़ा बयान: अवैध घुसपैठ सरकार की विफलता, सीमा पर हो कड़ी कार्रवाई

योगी बोले: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल अटल जी की विरासत को अमर रखेगा; PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

चंद्रशेखर का बड़ा आरोप: केरल में 10 साल से भ्रष्टाचार कर रहे विजयन