अमेरिकी सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के रडार केंद्रों को निशाना बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2024

दुबई। अमेरिका की सेना ने यमन के हूती विद्रोहियों के रडार अड्डों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। अधिकारियो ने शनिवार को बताया कि इन रडार केंद्रों का इस्तेमाल विद्रोहियों द्वारा नौवहन के लिए अहम लाल सागर गलियारे में जहाजों पर हमला करने के लिये किया जा रहा था। यह हमला पूर्व में हूती विद्रोहियों के हमले के बाद एक वाणिज्यिक पोत के चालक दल के एक सदस्य के लापता होने के बाद किया गया है। 

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी नौसेना को हूती अभियान का मुकाबला करने के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक के सबसे भीषण युद्ध का सामना करना पड़ रहा है। विद्रोहियों का कहना है कि ये हमले गाजा पट्टी में इजरायल-हमास युद्ध को रोकने के लिए किए गए हैं। सेना की ‘सेंट्रल कमान’ ओर से कहा गया कि अमेरिकी हमलों ने हूती नियंत्रित क्षेत्र में सात राडार अड्डे नष्ट कर दिए हैं। हालांकि उसकी तरफ से कोई और जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। सेना की ओर कहा गया कि लाइबेरियाई ध्वज वाले एक जहाज का चालक हूतियों द्वारा किए गए हमले के बाद लापता हो गया था।

प्रमुख खबरें

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल