अमेरिकी अधिकारियों ने फिलाडेल्फिया के एक जहाज से 16 टन कोकीन जब्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि फिलाडेल्फिया में एक जहाज से उन्होंने करीब 16 टन कोकीन जब्त की है। इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। ईस्टर्न डिस्ट्रिक ऑफ फिलाडेल्फिया में अमेरिकी वकील विलियम मैक्स्वैन ने ट्वीट किया कि यह अमेरिका के इतिहास में जब्त की गई मादक पदार्थों की सबसे बड़ी खेप है।

मैक्स्वैन के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि फिलाडेल्फिया के पैकर मरीन टर्मिनल पर मादक पदार्थ की खेब जब्त किये जाने के बाद “जहाज के चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनपर संघीय आरोप लगाए गए हैं।” स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह मादक पदार्थ एमएससी गायने कार्गो जहाज में सात कंटेनरों में रखे गये थे। जहाज यूरोप के लिये रवाना होने वाला था। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार