US Open 2019: जोकोविच और ओसाका को शीर्ष वरीयता, नडाल को मिली दूसरी वरीयता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

न्यूयार्क। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका को बुधवार से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन में शीर्ष वरीयता दी गई है। जोकोविच की नजरें अपने 17वें ग्रैंडस्लैम एकल खिताब पर होगी। स्पेन के रफेल नडाल को दूसरी वरीयता दी गई है। 

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को तीसरी वरीयता मिली है जिनकी नजरें 21वें ग्रैंडस्लैम पर होंगी। महिला और पुरूष एकल वर्ग के ड्रा गुरूवार को निकाले गए। महिला वर्ग में ओसाका को शीर्ष और सेरेना विलियम्स को आठवीं वरीयता मिली है। ओसाका ने सेरेना को हराकर पिछले साल खिताब जीता था। आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी को दूसरी और रोमानिया की सिमोना हालेप को चौथी वरीयता मिली है।

प्रमुख खबरें

शिखा है, जनेऊ पहनते हैं? PM ने राम के मर्म को अयोध्या में समझाया, वो क्या इंटरव्यूअर्स को समझ नहीं आया, मंदिर का नया CEO ब्राह्मण ही बनेगा?

Reacher Season 4 की प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू, रिलीज हुए पहले तीन एपिसोड

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन

झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज