US Open एकल विजेताओं को मिलेंगे रिकॉर्ड 55 लाख डॉलर, कुल राशि 10.8 करोड़ हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

अमेरिकी ओपन के पुरुष और महिला एकल चैंपियन को इस साल 55 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। यह ग्रैंड स्लैम टेनिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। इस साल अमेरिकी ओपन में खिलाड़ियों को कुल 10.8 करोड़ डॉलर की राशि मिलेगी जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा और 2024 के मुकाबले 44 प्रतिशत अधिक है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को 7.8 लाख डॉलर, सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी को 14.5 लाख डॉलर और उपविजेता को 28 लाख डॉलर मिलेंगे। चैंपियन की पुरस्कार राशि पिछले साल के 50 लाख डॉलर से बढ़ाई गई है। पिछले साल आर्यना सबालेंका और कार्लोस अल्काराज ने अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था और खिलाड़ियों को कुल नौ करोड़ डॉलर की राशि मिली थी।

पुरुष, महिला और मिश्रित युगल के विजेता खिलाड़ियों की टीम को 10 लाख डॉलर मिलेंगे जबकि उपविजेता टीम को पांच लाख डॉलर दिए जाएंगे। व्हीलचेयर एकल के चैंपियन को 1.04 लाख डॉलर मिलेंगे। यएूसटीए ने खिलाड़ियों के लिए एक सहायता कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की है।

इसके लिए शुरुआत में 20 लाख डॉलर दिए जाएंगे जिसे पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटा जाएगा। इसका इस्तेमाल खिलाड़ियों को अतिरिक्त सुविधाएं देने और मौजूदा पेंशन फंड में मदद करने के लिए किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Ladakh में High Court पीठ की होगी स्थापना, अमित शाह बोले- दूर-दराज तक पहुंचेगा न्याय

Delhi Master Plan 2047 में जल निकायों में फ्लोटिंग कैफे और लाइब्रेरी को मंजूरी

Bhavnagar में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, 39 लोग भर्ती और 13 तस्कर गिरफ्तार

Zoramthanga को Gauhati University से 60 साल बाद मिला BA डिग्री प्रमाणपत्र