चार ग्रैंड स्लैम में बेहद महत्वपूर्ण हैं US Open, इसके बारे में कितना जानते हैं आप

By अंकित सिंह | Aug 27, 2022

टेनिस में दिलचस्पी रखने वाले खेल प्रेमियों को यूएस ओपन का बेसब्री से इंतजार रहता है। यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। यह दुनिया की चार महत्वपूर्ण ग्रैंड स्लैम में से एक है। यूएस ओपन के अलावा जो तीन महत्वपूर्ण ग्रैंड स्लैम हैं उनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन शामिल है। आपको बता दें कि यूएस ओपन पहली बार 1881 में खेला गया था। इसी दौरान पुरुष एकल और पुरुष युगल का आयोजन किया गया था। यूएस ओपन हर साल अगस्त के अंतिम सोमवार को शुरू होता है और 2 सप्ताह तक चलता है। इस टूर्नामेंट में पांच प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। पुरुष एवं महिला एकल, पुरुष और महिला युगल तथा मिश्रित युगल। यूएस ओपन का स्वामित्व यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएशन के पास है और इसी के द्वारा आयोजन भी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सिनसिनाटी ओपन से बाहर हुए नोवाक जोकोविच, कोरोना का टीका नहीं लगवाने के कारण टूर्नामेंट से हटाया

1887 में महिला एकल, 1889 में महिला युगल और 1892 में मिश्रित युगल को शामिल किया गया जिसके बाद से इसमें विस्तार देखा गया। हालांकि 1968 तक सभी पांच चैंपियनशिप अलग-अलग स्थानों पर खेली गईं। 1978 से सभी यूएस ओपन चैंपियनशिप फ्लशिंग मीडोज, क्वींस, न्यूयॉर्क में यूएस टेनिस एसोसिएशन (यूएसटीए) नेशनल टेनिस सेंटर के ऐक्रेलिक हार्ड कोर्ट पर खेली गई हैं। अब तक यूएस ओपन अलग-अलग सतहों पर खेला गया है।  1881 से 1974 तक इस चैंपियनशिप को यह घास पर खेला गया था। 1975 से 1977 के बीच यूएस ओपन का आयोजन मिट्टी की ततह पर किया गया। वर्तमान में यह चैंपियनशिप हार्ड-कोर्ट पर खेला जाता है जिसमें डामर या कंक्रीट बेस पर एक ऐक्रेलिक परत होती है। इसे 1978 में लाया गया था। 

यूएस ओपन ( नेशनल टेनिस सेंटर का सबसे बड़ा स्थल) का मुख्य कोर्ट 22,000 सीटों वाला आर्थर ऐश स्टेडियम है। दूसरे नंबर पर लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम है जहां बैठने की क्षमता 10,000 है। 6,000 सीटों के साथ ग्रैंडस्टैंड स्टेडियम सबसे छोटा कोर्ट हैं। 1992 में हुए एक मुकाबले को यूएस ओपन के इतिहास का सबसे लंबा मैच माना जाता है। यह मुकाबला अमेरिका केमाइकल चांग और स्वीडन के स्टीफन एडबर्ग के बीच था। यह मुकाबला 5 घंटे 26 मिनट चला था और स्टीफन एडबर्ग विजयी हुए थे। उन्होंने चांग को 6-7, 7–5, 7–6, 5-7, 6–4 से हराया था।

2021 के नजीते

- डेनियल मेदवेदेव ने 2021 में पुरुष एकल का खिताब जीता। यह उनका पहला मेजर सिंगल्स खिताब था।

- एम्मा रादुकानु, 2021 महिला एकल चैंपियन थीं। यह उनका पहला मेजर सिंगल्स खिताब था।

- पुरुष युगल अमेरिका के राजीव राम और यूनाइटेड किंगडम के जो सैलिसबरी ने जीता था।

- महिला युगल को ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और चीन की झांग शुआई ने जीता था।

- मिश्रित युगल युनाइटेड स्टेट्स के देसी क्राव्ज़िक और यूनाइटेड किंगडम के जो सैलिसबरी ने जीता था।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल