US Open: Muchova और Mensik मिश्रित युगल फाइनल में पहुंचे, Bencic-Cobolli से होगी टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक ने मीरा आंद्रीवा और आंद्रे रुबलेव को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली से होगी। मुचोवा और मेंसिक की चेक गणराज्य की जोड़ी ने मैच टाईब्रेक में दो मैच प्वाइंट बचाकर 5-4, 3-5, 11-9 से जीत दर्ज की। मुचोवा और मेंसिक एक समय टाईब्रेक में 7-9 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Sensex 108 अंक टूटा, Nifty में भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज

इसमें सेट छह गेम के होंगे और छह-छह की बराबरी पर टाईब्रेक होगा। शुरुआती तीन दौर में सेट चार गेम के थे और चार-चार की बराबरी पर टाईब्रेक खेला गया था। बेनसिच और कोबोली ने पहले सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स की पति-पत्नी की जोड़ी का अभियान 4-5, 4-1, 10-5 से जीतकर समाप्त किया।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill का ऐतिहासिक Record, 5वां ICC Award जीतकर Hayley Matthews की बराबरी की

Dopamine और Serotonin जैसे Hormones तय करते हैं इंसान का मूड और व्यवहार

ICC Player of the Month: Shubman Gill ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड, Shafali Verma भी बनीं विजेता

AI और CBT से खत्म होगा Paper Leak का खेल, Nandan Nilekani समिति कर रही बड़े सुधारों पर काम