चीन में नजरबंद उइगर मुस्लिमों के लिए अमेरिका ने मानवाधिकार बिल पारित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका की संसद ने उइगर मानवाधिकार नीति विधेयक पारित किया है। इस विधेयक में अमेरिका द्वारा चीन में नजरबंद कर रखे गए 10,00,000 उइगर मुस्लिमों और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों तक संसाधनों को पहुंचाने का प्रस्ताव दिया गया है।

प्रतिनिधि सभा द्वारा उठाए गए इस कदम पर चीन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिलना लगभग तय है। चीन में उइगर समुदाय को हिरासत में लेने, प्रताड़ित करना और उत्पीड़न को खत्म करने की अपील करने वाले इस विधेयक को इससे पूर्व सीनेट ने पारित किया था। प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेता केविन मैककार्थी ने कहा कि यह विधेयक पारित कर संसद दिखाना चाहती है कि वह दबे-कुचले लोगों की पीड़ा को अनदेखा नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील