बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाएंगे। भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले यहां यह आयोजन किया जा रहा है।  व्हाइट हाउस में ट्रंप तीसरी बार दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं। इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा ने 2009 में की थी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप ‘दीप’ जलाने की रस्म के साथ बृहस्पतिवार को दिवाली मनाएंगे। आयोजन संबंधी अन्य ब्योरे फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।  

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहली बार दिवाली 2017 में अपने ओवल कार्यालय में मनाई थी। इस दौरान उनके प्रशासन के सदस्य और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का एक विशिष्ट समूह मौजूद था। पिछले साल ट्रंप ने अमेरिका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था। इस बीच अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई। 

इसे भी पढ़ें: मूर्तियों के बाजार में ‘मेक इन इंडिया’ की दिवाली, ‘मेड इन चाइना’ गायब

उन्होंने ट्वीट किया, “हमने गर्वनर मेंशन में दीप जलाए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेक्सास दौरे की चर्चा की। हमने अंधेरे पर रोशनी की जीत का जश्न मनाया।” टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद पीटे ओलसन ने भी ट्वीट किया, “बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली मनाते हुए।” वहीं हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूरे अक्टूबर माह तक चलने वाले विभिन्न अवसरों एवं त्योहारों में करीब 7,000 युवाओं, वयस्कों और बच्चों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा