US President Elction: ट्रंप या हैरिस, कौन हैं अमेरिकी भारतीयों की पहली पसंद?

By अभिनय आकाश | Nov 05, 2024

आपने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का चुनाव अभी हाल ही में देख लिया। लेकिन अब बारी दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र यानी अमेरिका के चुनाव की है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की शुरुआत हो चुकी है। अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव इस बार कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव हर चाल साल में एक बार होता है। इन चुनावों की तारीख पहले से निर्धारित होती है। इसे यूनिफॉर्म डेट कहा जाता है। इसमें नवंबर महीने के पहले सोमवार के बाद जो मंगलवार आता है उसमें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी राज्यों में एक साथ वोटिंग होती है। ये यूनिफॉर्म डेट अमेरिका में 1845 में निर्धारित हुई थी और तब से यही चली आ रही है। अमेरिकी चुनाव को लेकर दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भारतीय मूल के अमेरिकी इन चुनावों में किस ओर रुख करेंगे।

इसे भी पढ़ें: कनाडा मंदिर हमला: Pawan Kalyan ने ट्रूडो सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की अपील की

अधिकतर भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में इस तबके के बीच राजनीतिक रुचि कम हुई है, जिसका असर वोटिंग पर दिख सकता है। भारतीय-अमेरिकी वोटर के बीच काम करने वाले मिथुन विल्सन ने कहा कि जो ट्रेड है, उस हिसाब से 50% भी वोटिंग ये करें तो बड़ी बात होगी। उदासीनता की वजह पूछने पर कहते हैं कि उनके सामने इधर मौत, उधर खाई वाली नौवत है। । हालांकि ट्रंप खासकर हिदुओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। उन्होने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया में जो पोस्ट की, वह इसी रणनीति का हिस्सा था। ट्रंप संदेश देना चाहते हैं कि वह भले प्रवासी मुद्दा उठा रहे हो. लेकिन हिन्दू टारगेट पर नहीं हैं। दरअसल, भारतीय अमेरिकी शुरू से डेमोक्रेट्स सपोर्टर रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इसमें कमी आयी है। 

प्रमुख खबरें

Shalini Pandey बनीं डीपफेक का नया शिकार! वायरल AI वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की रिपोर्ट करने की अपील

Pune से Fadnavis का वार: CJP को बताया Congress Jitao Programme, विपक्ष पर भड़के

जीडीपी की 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिया

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा