बेनकाब हुआ पाक! अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को बताया दुनिया के लिए खतरा

By रितिका कमठान | Oct 15, 2022

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है। मोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। 

पाकिस्तान की मदद करता है अमेरिका

बता दें कि बीते महीने ही अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट के रखरखाव के लिए 3,581 करोड़ रुपये देने को मंजूरी दी थी। सुरक्षा सहायता के लिहाज से ये राशि काफी बड़ी है। इस मदद को लेकर भारत ने आपत्ति भी दर्ज की थी।

अमेरिकी संसद में भी पाक के खिलाफ प्रस्ताव पेश

अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा जातीय बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों को नरसंहार करार देने का अनुरोध किया गया है। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना और सांसद सीव चाबोट ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में यह प्रस्ताव पेश किया। 

इसमें पाकिस्तान सरकार से ऐसे नरसंहार में उसकी भूमिका के लिए बांग्लादेश के लोगों से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद चाबोट ने ट्वीट किया कि हमें वर्षों बाद भी उन लाखों लोगों को नहीं भूलना चाहिए, जो नरसंहार में मारे गए थे। नरसंहार की बात स्वीकारने से ऐतिहासिक रिकॉर्ड मजबूत होता है, हमारे साथी अमेरिकी जागरूक होते हैं और साथ ही भविष्य के साजिशकर्ताओं को यह पता चलता है कि ऐसे अपराधों को बख्शा या भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का 1971 का नरसंहार भुलाया नहीं जाना चाहिए। 

ओहायो के फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट के मेरे हिंदू साथी रो खन्ना की मदद से मैंने बंगालियों और हिंदुओं के खिलाफ व्यापक पैमाने पर हुए अत्याचारों को नरसंहार करार देने के लिए यह प्रस्ताव पेश किया है। खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश में 1971 में नरसंहार हुआ था और लाखों लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि उन लाखों मृतकों में से 80 फीसदी हिंदू थे। बांग्लादेशी समुदाय ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।

प्रमुख खबरें

अयोध्या के भदरसा का नाम भरत नगर और खिरौनी-सुचितागंज का नाम मां ज्वाला देवी होगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

भारी बारिश के बीच हिमाचल के सिरमौर और सोलन में स्कूल बंद, मौसम विभाग की भूस्खलन की चेतावनी

पश्चिम बंगाल: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के चयन ने दिए नए राजनीतिक संकेत

वायनाड भूस्खलन: मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर मिले अनुग्रह राशि, केरल उच्च न्यायालय का निर्देश