'रूस ने UN चार्टर के मूल सिद्धांतों का किया उल्लंघन', संयुक्त राष्ट्र में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

By अंकित सिंह | Sep 21, 2022

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया। इस दौरान यूक्रेन मामले को लेकर उन्हें जबरदस्त तरीके से रूस पर हमला बोला। साथ ही साथ संयुक्त राष्ट्र पर भी सवाल खड़े किए। अपने संबोधन में जो बाइडेन ने कहा कि यह युद्ध यूक्रेन के एक राज्य के रूप में अस्तित्व के अधिकार को खत्म करने के बारे में है। आप जो भी हैं, जहां भी रहते हैं, जो कुछ भी आप मानते हैं - वह आपके खून को ठंडा कर देगा। इसलिए महासभा में 141 राष्ट्र एक साथ आए और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की निंदा करें। 

इसे भी पढ़ें: फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर की तारीफ, समरकंद के हिंद संदेश को बताया पूरी तरह सही

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी की तरह, संयुक्त राज्य अमेरिका चाहता है कि यह युद्ध उचित शर्तों पर समाप्त हो - जिन शर्तों पर हम सभी ने हस्ताक्षर किए हैं, कि आप किसी देश के क्षेत्र को बलपूर्वक जब्त नहीं कर सकते। इसके रास्ते में एकमात्र देश रूस है। बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र में साफ तौर पर कहा कि रूस ने यूक्रेन में ‘‘क्रूर और अनावश्यक युद्ध’ छेड़ कर विश्व संगठन के चार्टर की मूल भावना का निर्लज्जता से उल्लंघन किया है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा