By अभिनय आकाश | Oct 13, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि उन्होंने टैरिफ लगाकर कई विवादों का समाधान किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का हवाला देते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी, और 24 घंटे के भीतर ही अशांति का समाधान हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ लगाए बिना वह यह सब नहीं कर पाते।
उन्होंने आगे कहा कि हम सबको खुश करेंगे... हर कोई खुश है, चाहे वह यहूदी हो, मुस्लिम हो या अरब देश। इज़राइल के बाद हम मिस्र जा रहे हैं और हम सभी शक्तिशाली और बड़े देशों, बहुत अमीर देशों और अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे और वे सभी इस समझौते में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इज़राइल और हमास के बीच युद्ध 'खत्म' हो गया है और उनका मानना है कि युद्धविराम समझौता 'बना रहेगा'। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह जारी रहेगा। इसके जारी रहने के कई कारण हैं। लेकिन मुझे लगता है कि लोग इससे थक चुके हैं। सदियों बीत गए हैं...मुझे लगता है कि लोग इससे थक चुके हैं। युद्ध खत्म हो गया है।