अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्रम्प ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘ आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे।’’ इससे पहले ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब सहयोगी होम हिक्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उन्होंने (ट्रम्प) खुद को पृथक कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज