इस्लामिक देश के खिलाफ ‘‘मनौवैज्ञानिक युद्ध’’ छेड़ रहा अमेरिका- रुहानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2018

तेहरान। ईरान के खिलाफ नये सिरे से प्रतिबंध लगाये जाने के मद्देनजर राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह इस्लामिक देश के खिलाफ ‘‘मनौवैज्ञानिक युद्ध’’ छेड़ रहा है। रुहानी ने कहा, ‘‘समझ नहीं आता है कि एक ओर तो अमेरिका हमारे साथ नये सिरे से परमाणु समझौता करने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसी वक्त प्रतिबंध भी लगा रहा है।’ष्सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित साक्षात्कार में रुहानी ने कहा, ‘‘जब आप दुश्मन हैं और आप दूसरे व्यक्ति पर चाकू से वार कर रहे हैं, फिर आप कहते हैं कि बातचीत करना चाहते हैं। ऐसा करना है तो पहले चाकू हटानी पड़ेगी।

अमेरिका के राष्टूपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सिरे से प्रतिबंध लगा दिए हैं। ईरान से ये प्रतिबंध 2015 के परमाणु करार के बाद हटाए गए थे। हालांकि, ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा है कि वह ईरान के साथ नए परमाणु समझौते पर विचार को तैयार हैं। इस साल मई में ट्रंप ने ईरान के परमाणु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की थी। ईरान पर प्रतिबंध फिर से लागू होने के बाद भारत जैसे देशों पर खासा प्रभाव पड़ेगा।

 

ईरान के साथ भारत के परंपरागत और ऐतिहासिक व्यापारिक रिश्ते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘आज अमेरिका द्वारा ईरान पर परमाणु से संबंधित प्रतिबंध नए सिरे से लगाए जा रहे हैं। इन प्रतिबंधों को 14 जुलाई, 2015 के संयुक्त वृहद कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) के तहत हटाया गया था।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और परमाणु संबंधित प्रतिबंध 5 नवंबर, 2018 से लागू होंगे। इनमें ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को लक्षित कर लगाए गए प्रतिबंध शामिल हैं।

 

इन प्रतिबंधों से पेट्रोलियम संबंधित लेनदेन रुकेगा। इसके अलावा विदेशी वित्तीय संस्थानों का ईरान के केंद्रीय बैंक के साथ लेनदेन भी रुक जाएगा। ट्रंप ने हालांकि, कहा कि वह ईरान के साथ अधिक व्यापक परमाणु करार पर विचार को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका इन प्रयासों में समान सोच वाले राष्ट्रों की भागीदारी का स्वागत करता है।’’ 

 

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: तीसरे चरण में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का होने वाला है फैसला, जनता ईवीएम में करेगी बंद

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व