अमेरिकी प्रतिनिधि ने अफगान शांति पहल पर सुषमा स्वराज को दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की और उन्हें अफगान शांति प्रक्रिया की प्रगति के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने और विकास करने में सभी क्षेत्रीय पक्षकारों की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत महत्वपूर्ण साझेदारों के साथ काम करेगा।

खलीलजाद युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता लाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में तालिबान के साथ वार्ता कर रहे हैं। कुमार ने ट्वीट किया कि दोहा बैठकों के बीच अफगानिस्तान में शांति प्रयासों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जानकारी देने का अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि खलीलजाद का कदम सराहनीय।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने तालिबान के साथ अमेरिकी वार्ता की निंदा की

दोनों ने अफगानिस्तान में शांति एवं विकास के लिए सभी क्षेत्रीय पक्षकारों की भूमिका पर चर्चा की। भारत आगामी दिनों में महत्वपूर्ण साझेदारों के साथ काम करेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने अफगानिस्तान में 17 साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए गत सप्ताह तालिबान के साथ छठे दौर की वार्ता की। अफगानिस्तान में शांति एवं सुलह की प्रक्रिया में भारत एक महत्वपूर्ण पक्षकार है। 

प्रमुख खबरें

गुजरात में पहले से ज्यादा बड़ी दिख रही मोदी लहर क्या संदेश दे रही है?

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान में छुपे सात आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क

अंतरिम जमानत पर फैसला दिए बिना उठ गई बेंच, केजरीवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ये क्या हो गया?

सलमान खान के घर फायरिंग मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया