India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2026

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और ईरान के बीच किसी संभावित व्यापार समझौते की अटकलों को खारिज किया है। बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों देश किसी व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं। रुबियो की यह टिप्पणी ‘फॉक्स न्यूज रेडियो’ के ‘द ब्रायन किलमीड शो’ में एक साक्षात्कार के दौरान आई। रुबियो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात के बारे में सवाल पूछा गया था।

इसे भी पढ़ें: Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

 मुख्य बिंदु:

व्यापार वार्ता से इनकार: रुबियो ने कहा कि भारत और ईरान के बीच व्यापार समझौते पर कोई बातचीत नहीं हो रही है।

स्वतंत्र विदेश नीति: उन्होंने माना कि दुनिया के कई देश अपनी विदेश नीति के तहत ईरान की सरकार के साथ बातचीत करते हैं।

प्रतिबंधों पर रुख: उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, किसी भी देश को ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद नहीं करनी चाहिए।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Strict Action की चेतावनी: Chitta सिंडिकेट पर गरजे Amit Shah, बोले Punjab को नशा मुक्त बनाएंगे

घर की खिड़कियों के लिए कैसे चुनें सही Curtains, दिशा और फैब्रिक का रखें ध्यान

Jio Platforms IPO: आकाश अंबानी ने पश्चिमी भारत के ब्रोकरों संग की बैठक

Redseer की रिपोर्ट: 2026 में 90 अरब डॉलर पार करेगा देश का Online Retail Market