Odisha में BJD का आरोप, SIR के तहत अल्पसंख्यक वोटरों पर Form 7 का गलत इस्तेमाल

बीजू जनता दल ने ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मुस्लिम, ईसाई और बौद्ध जैसे अल्पसंख्यक नागरिकों के नाम हटाने के लिए गलत आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं।
भुवनेश्वर, दो सितंबर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से चुनावी रिकॉर्ड के सत्यापन की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अल्पसंख्यक मतदाताओं को निशाना बनाने के लिए फॉर्म-7 का दुरुपयोग किया जा रहा है। फॉर्म-7 का इस्तेमाल मौजूदा मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए किया जाता है।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बीजद के प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कहा कि उसे ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से शिकायतें मिली हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि वास्तविक मतदाताओं, खासकर मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और अन्य पात्र नागरिकों के खिलाफ फॉर्म-7 के जरिए आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने जारी एसआईआर के दौरान वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
अन्य न्यूज़













