US ने Venezuelan Coast पर एक तेल टैंकर जब्त किया : Donald Trump

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ तनाव बढ़ने के बीच बुधवार को कहा कि अमेरिका ने इस दक्षिण अमेरिकी देश के तट के पास एक तेल टैंकर को जब्त किया है। मालवाहक जहाज पर अमेरिकी बलों द्वारा नियंत्रण करना मादुरो पर दबाव बढ़ाने की ट्रंप प्रशासन की नयी कोशिश है।

ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने वेनेजुएला के तट पर एक बड़ा टैंकर जब्त किया है- बहुत बड़ा, अब तक का सबसे बड़ा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि इसे ‘‘सही कारण’’ से पकड़ा गया। ट्रंप ने अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। जब उनसे पूछा गया कि टैंकर में मौजूद तेल का क्या होगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘ठीक है, मुझे लगता है कि हम इसे अपने पास ही रखेंगे।’’

अमेरिका के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि तटरक्षक बल ने नौसेना की मदद से इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर की मदद से तट रक्षक जवानों ने विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड से टैंकर पर धावा बोला।

सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे जवानों को उतरते और हथियारों के साथ जहाज़ की तलाशी लेते देखा गया। वेनेजुएला सरकार ने इसे ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती’’ बताया और कहा कि अमेरिका की ‘‘नजर हमेशा वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर रही है।’’

वहीं, सीनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्य डेमोक्रेट क्रिस वैन होलेन ने कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि अमेरिकी सैन्य अभियान की वास्तविक मंशा ‘‘मादक पदार्थ रोधी कार्रवाई नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन है।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास