भारतीय मूल की अमेरिकी वकील वनिता गुप्ता के नामांकन के लिए सीनेट में होने वाला मतदान टला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2021

वाशिंगटन। भारतीय मूल की,नागरिक अधिकार अधिवक्ता वनिता गुप्ता के एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के पद पर नामांकन की पुष्टि के लिए होने वाले मतदान की प्रक्रिया को अगले सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले उनकी उम्मीदवारी पर कई घंटों तक बहस हुई थी। उल्लेखनीय है कि एसोसिएट अटॉर्नी जनरल का पद न्याय विभाग में तीसरा सबसे बड़ा पद है। विपक्षी रिपब्लिकन सदस्यों ने 46 वर्षीय गुप्ता के नामांकन का मौखिक रूप से विरोध किया। पिछले हफ्ते गुप्ता को लेकर हुई बहस में रिपब्लिकन सदस्यों ने उनके नामांकन का विरोध करते हुए उनके उन ट्वीट का हवाला दिया जिनमें रिपब्लिकन सदस्यों की आलोचना की गई थी। गुप्ता के नामांकन को मंजूरी के लिए मतदान अगले हफ्ते तक स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध