ईरान के तनाव के बीच अमेरिका ने पैट्रियाट मिसाइल सिस्टम पश्चिम एशिया में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की ईरान से कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए वह पश्चिम एशिया में एक युद्धपोत और पैट्रियाट मिसाइलों की तैनाती कर रहा है तथा यह आयुध पहले भेजे जा चुके विमानवाहक पोत की मदद करेगा।

पेंटागन ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी बलों और हमारे हितों के खिलाफ अभियान चलाने की ईरान की व्यापक तैयारियों के संकेतों के बीच जवाबी कार्रवाई के लिए यह हथियार प्रणाली पश्चिम एशिया में यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और अमेरिकी वायुसेना बमवर्षक कार्यबल की मदद करेगी। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver