अमेरिका ने ब्राजील को कोविड-19 के इलाज में अप्रमाणित मलेरिया की दवा भेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका ने कोविड-19 के उपचार के लिये ब्राजील को मलेरिया की दवा की 20 लाख से ज्यादा खुराक भेजी है जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना वायरस से बचाव और उसके इलाज में कारगर बताया है हालांकि, विज्ञान ने अब तक इस दवा के इन परिणामों को प्रमाणित नहीं किया है। अब तक किसी बड़े वैज्ञानिक अध्ययन में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को कोविड-19 से बचाव या उसके इलाज के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी नहीं पाया गया है और कुछ छोटे अध्ययनों में तो इस दवा के बुरे नतीजे ही देखने को मिले हैं।

लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित ब्राजील में वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका ब्राजील से होने वाली यात्रा पर प्रतिबंध लगा रहे हैं ताकि वहां से आने वाले यात्री अमेरिका में संक्रमण न फैलाएं। ब्राजील सरकार के साथ रविवार को जारी किए गए संयुक्त बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रोगनिरोधक और वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों के लिए इलाज के तौर पर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की खुराक ब्राजील को भेजी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के NSA का बड़ा बयान, भ्रष्टाचार और चीन के प्रति झुकाव खत्म हो तो WHO में फिर शामिल होने पर विचार करेंगे

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह ब्राजील को 1,000 वेंटिलेटर भी भेज रहा है। ट्रंप ने मई में कहा था कि उन्होंने कोरोना वायरस से बचने के लिए दो हफ्ते तक दवा का सेवन किया था जबकि उनकी अपनी ही सरकार ने इसके खिलाफ उन्हें चेताया था और कहा था कि कोविड-19 के लिए यह दवा अस्पताल या अनुसंधान के दौरान ही ली जानी चाहिए क्योंकि इसके दुष्प्रभाव घातक हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय