USA को भारत के साथ वाणिज्यिक और अन्य संबंधों में सुधार जारी रखना चाहिए: ट्रंप की सुरक्षा रणनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका को भारत के साथ वाणिज्यिक और अन्य संबंधों में सुधार जारी रखना चाहिए ताकि नयी दिल्ली को क्वाड समूह के भीतर निरंतर सहयोग समेत हिंद-प्रशांत सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर अपने संदेश में कहा, यह दस्तावेज यह सुनिश्चित करने का खाका है कि अमेरिका मानव इतिहास में सबसे महान और सबसे सफल राष्ट्र बना रहे और पृथ्वी पर स्वतंत्रता बनी रहे। आने वाले वर्षों में, हम अपनी राष्ट्रीय शक्ति के हर आयाम को विकसित करना जारी रखेंगे और हम अमेरिका को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, समृद्ध, स्वतंत्र, महान और शक्तिशाली बनाएंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में इस बात पर जोर दिया गया है कि अमेरिका को भारत के साथ वाणिज्यिक और अन्य संबंधों में सुधार जारी रखना चाहिए ताकि नयी दिल्ली को हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुरक्षा में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका शामिल है, जिसे क्वाड के रूप में जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच