मैक्सिको सीमा पर अमेरिका बनाएगी 175 मील लंबी दीवार, 3.6 अरब डॉलर की मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने मैक्सिको के साथ लगती सीमा पर 175 मील लंबी दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण परियोजनाओं से 3.6 अरब डॉलर की निधि का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। पेंटागन के अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि इससे कौन-सी 127 परियोजनाएं प्रभावित होंगी लेकिन कहा कि बृहस्पतिवार तक जानकारियां मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि आधा पैसा अमेरिका में सैन्य परियोजनाओं से आएगा और बाकी का अन्य देशों में चलने वाली परियोजनाओं से आएगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के साथ किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से ईरान का इनकार

पेंटागन कम्प्ट्रोलर एलेन मैक्कस्कर ने बताया कि इस निधि का इस्तेमाल 11 सीमा परियोजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीवार बनाने के लिए सैन्य निर्माण और अन्य संघीय निधियों का इस्तेमाल करने के लिए नेशनल इमर्जेन्सी की घोषणा की है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam में BJP का Mission 100, PM Modi की Mega Rally से होगा चुनावी शंखनाद

Bihar का Mega Budget: वित्त मंत्री ने पेश किया 34 लाख करोड़ का लेखा-जोखा, जानें क्या है खास

Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा हमला, कहा- डर और दबाव में America से की Trade Deal

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड Char Dham पर नया नियम, गंगोत्री में गैर-हिंदुओं पर Ban, जानिए Kedar-Badri पर क्या है तैयारी