ट्रंप प्रशासन अस्थायी कार्यों के लिए 30,000 और वीजा उपलब्ध कराएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन सितंबर के अंत से अमेरिका में कुछ अस्थायी कार्यों के लिए 30,000 और विदेशी कामगारों को वीजा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। योजना का विवरण मसौदा नियम में है। इससे मत्स्य पालन, लकड़ी से जुड़े कार्य कराने वाली कंपनियों, होटलों को फायदा होगा। ये सभी काम अस्थायी प्रकृति के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एच-2बी वीजा केवल उन विदेशी कामगारों को जारी किये जाएंगे जिनके पास पिछले तीन वित्तीय वर्ष में वीजा रहा होगा। कई वीजा धारकों को उनके नियोक्ता हर साल काम पर वापस ले आते थे।

इसे भी पढ़ें: पाक का आकलन, नये ‘गृह युद्ध’ की ओर बढ़ सकता है अफगानिस्तान

संघीय पंजी में अस्थायी नियम के प्रकाशन के बाद अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा कामगार की ओर से नियोक्ता से आवेदन लेना शुरू करेगा। बुधवार को इस संबंध में नियम प्रकाशित होने की संभावना है। मजबूत अर्थव्यवस्था में नियोक्ताओं के लिए श्रमिकों की तलाश करना कठिन होता जा रहा है और हरेक वित्तीय वर्ष में 66,000 सीजनल या मौसमी वीजा की संख्या तय की गयी है। 

प्रमुख खबरें

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक