इराक दूतावास पर हमले के बाद 750 सैनिक भेजेगा अमेरिका: पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

वाशिंगटन। इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों के हमले के बाद अमेरिका पश्चिम एशिया में तत्काल 750 सैनिक भेज रहा है। पेंटागन ने यह जानकारी दी। 

रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने मंगलवार को कहा कि 82वीं एयरबोर्न डिवीजन की त्वरित प्रतिक्रिया इकाई के और सैनिकों को अगले कुछ दिनों में तैनात करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें: अबू बकर अल-बगदादी के बाद इस्लामिक स्टेट का नया सरगना कौन?

उन्होंने कहा कि यह तैनाती अमेरिकी कर्मियों और प्रतिष्ठानों पर बढ़ते खतरों (जैसा कि आज बगदाद में हुआ) के बाद उचित और एहतियाती कदम हैं। एस्पर ने कहा कि अमेरिका विश्व में हर जगह अपने लोगों और उनके हितों की रक्षा करेगा।

प्रमुख खबरें

DHL Express नए साल से भारत में माल ढुलाई दरें 8.9 प्रतिशत बढ़ाएगी

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर