By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020
वाशिंगटन। यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स सहित पांच शीर्ष व्यापार निकायों ने शेष वर्ष के लिए नए गैर-आव्रजन वीजा को स्थगित करने संबंधी राष्ट्रपति के आदेश को अदालत में चुनौती दी है। इनमें एच-1बी वीजा भी शामिल है, जो भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों में काफी लोकप्रिय है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने आदेश जारी कर कई गैर-आव्रजन श्रेणियों में पेशेवरों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इनमें एच-1बी वीजा भी शामिल है। ट्रंप ने कहा था कि विदेशी कर्मचारी कोविड-19 महामारी के बीच अमेरिकियों की नौकरी ‘हथिया’ लेंगे, जिसकी वजह से यह कदम उठाना जरूरी है। एच-1बी गैर-आव्रजक वीजा है।