अमेरिका के खरबों डॉलर के राहत पैकेज को नहीं मिली सीनेट की मंजूरी, जानिए वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए लाए गए खरबों डॉलर के राहत पैकेज के प्रस्ताव को अमेरिकी सीनेट की मंजूरी नहीं मिल सकी। इस प्रस्ताव को डेमोक्रेटस की तरफ से कोई समर्थन नहीं मिला, जबकि वायरस संक्रमण के चलते पांच रिपब्लिकन सांसद अनुपस्थित रहे।

डेमोक्रेट का कहना था कि रिपब्लिकन योजना लाखों अमेरिकी श्रमिकों को पर्याप्त सुरक्षा देने में विफल रही है और इसमें कोरोना वायरस संकट के दौरान पर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को दरकिनार कर किया गया है। विधेयक में कोरोना वायरस महामारी के चलते हुई बंदी के कारण अमेरिकी परिवारों को सहायता देने और बंद पड़े हजारों कारोबार को मदद देने के लिए 1700 अरब डॉलर के अनुमानित पैकेज का प्रस्ताव था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने कोरोना वायरस फर्जीवाड़े को लेकर पहली वेबसाइट बंद की

रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के बीच गहन बातचीत के बावजूद पैकेज को लेकर सहमति नहीं बन सकी और सदन में विधेयक को पारित होने के लिए जरूरी मत नहीं मिल सके। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पांच रिपब्लिकन सांस वोट नहीं दे सके। इससे पहले इस पैकेज को पारित कराने के लिए विधि निर्माताओं के बीच रविवार को बंद दरवाजे में बातचीत हुई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद