इजरायल के वैज्ञानिक ने कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए पेटेंट हासिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

तेल अवीव। तेल अवीव विश्वविद्यालय के एक इजराइली वैज्ञानिक को कोरोना परिवार के वायरसों के लिए टीका डिजाइन का अमेरिकी पेटेंट मिला है। विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। यह पेटेंट ‘यूनाटेड स्टेट्स पेटेंट एडं ट्रेडमार्क ऑफिस’ ने प्रदान किया है।

 इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के दौरान अमेरिका में क्यों खोली रखी गई है बंदूक की दुकान

यह टीका विश्वविद्यालय के जॉर्ज एस वाइज फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज में स्कूल ऑफ मॉलिक्यूलर सेल बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के प्रोफेसर जोनाथन गेर्शोनी ने प्रस्तावित की है। बयान में कहा गया है कि दवा के विकास में अभी कई माह लग सकते हैं। इसके बाद इसके क्लीनिकल ट्रायल का चरण शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा