रूस के हमले के मद्देनजर यूरोप में सैन्य मजबूती बढ़ाएगा अमेरिका: बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

मैड्रिड। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए अमेरिका यूरोप में अपनी फौज बढ़ा रहा है और पोलैंड में पहला स्थायी केंद्र बनाएगा। मैड्रिड में नाटो के सदस्य देशों के नेताओं के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग से मुलाकात में बाइडन ने कहा, ‘‘नाटो मजबूत और एकजुट है’’ और इस सम्मेलन में उठाये जाने वाले कदम ‘‘हमारी सामूहिक शक्ति को और बढ़ाएंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

बाइडन ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि रोटा, स्पेन में अपने नौसैनिक केंद्र पर अमेरिका दो अतिरिक्त विध्वंसक पोत तैनात करेगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन की प्रतिबद्धता है कि यूरोप में अमेरिका के एक लाख से अधिक जवानों की मौजूदगी रहेगी। यह संख्या चार महीने पहले यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने से पूर्व से करीब 20,000 बढ़ी है।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन