चीन की धमकी के बीच ताइवान के समर्थन में शांत और दृढ़ कदम उठाएगा अमेरिका: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2022

वाशिंगटन, 14 अगस्त।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइपे यात्रा के बाद ताइवान को ‘‘डराने और बल प्रयोग करने’’ की चीन की कार्रवाई मूल रूप से शांति और स्थिरता के लक्ष्य के विपरीत है। अमेरिका स्व-शासित द्वीप का समर्थन करने के लिए ‘‘शांत और दृढ़’’ कदम उठाएगा। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने लंबे समय से ताइवान पर संप्रभुता का दावा करता आया है।

चीन ने बुधवार को चेतावनी दी कि बीजिंग अपने ‘‘एक-चीन सिद्धांत’’ को लागू करने के लिए नियमित युद्ध अभ्यास को एक नए सामान्य के रूप में आयोजित करेगा। राष्ट्रपति के उप सहायक और भारत-प्रशांत के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘चीन की कार्रवाई मूल रूप से शांति और स्थिरता के लक्ष्य के विपरीत हैं। यह ताइवान के खिलाफ एक तीव्र दबाव अभियान का हिस्सा हैं, जो समाप्त नहीं हुआ है, और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले कई सप्ताह या महीनों तक जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है - ताइवान को डरा-धमका कर मजबूर करना और इसके लचीलेपन को कम करना।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका, ‘‘चीन को कमजोर करने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच ताइवान के समर्थन में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए शांत और दृढ़ कदम उठाना जारी रखेगा।’’ कैंपबेल ने कहा, ‘‘ये कदम, कई क्षेत्रों में आने वाले कुछ सप्ताह और महीनों में सामने आएंगे। चूंकि चुनौती दीर्घकालिक है। हम लचीले या घुटने के बल नहीं होंगे बल्कि हम धैर्यवान और प्रभावी होंगे।

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त