भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक शिक्षक ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, निलंबित हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित रूप से अभद्र का इस्तेमाल करने के आरोप में जिला प्रशासन ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। प्रदेश के कोंडागांव जिले के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के गिरोला विकासखंड के अंतर्गत बुंदापारा गांव के शासकीय स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित रूप से अभद्र और अश्लील व्यवहार करने के मामले में जिला प्रशासन ने शिक्षक चरण मरकाम को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मरकाम द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संस्था में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं के बीच कृष्ण भगवान के संबंध में अभद्र और अश्लील व्यवहार करने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों से लिखित तथा वीडियो के माध्यम से शिकायत मिली थी जो धार्मिक भावना को आहत पहुंचाना तथा समाज में द्वेष फैलाना जैसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

इसे भी पढ़ें: नौकरी की तलाश में बिहार की 16 साल की लड़की से दिल्ली में ऑटो ड्राइवर ने किया रेप

जिले के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है 30 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी के बाद छात्र दूसरे दिन मंगलवार को स्कूल पहुंचे तब मरकाम ने छात्रों से पूछा कि कितने छात्रों ने कृष्ण जन्माष्टमी पर उपवास रखा और पूजा अर्चना की, बाद में जिन छात्रों ने अपना हाथ उठाया मरकाम ने उनकी पिटाई कर दी। वहीं जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत मिली है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस को जिला प्रशासन और ग्रामीणों से मरकाम के खिलाफ शिकायत मिली है, वहीं सर्व आदिवासी समाज ने शिकायत की है कि कुछ ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई की थी। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना