ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में अनामता का अंतर्निहित जोखिमः सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2022

मुंबई|  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी में ‘एनॉनिमिटी’ यानी पहचान उजागर नहीं होना एक ‘अंतर्निहित जोखिम’ है और इस प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सीतारमण ने यहां नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस पूरी चीज में एनॉनिमिटी यानी एक अज्ञात अवयव मौजूद है। यह कोई व्यक्ति, कोई रोबोट, कोई भी हो सकता है और हम उसे भावी चुनौती मानकर खुद को तैयार कर रहे हैं।’’

उन्होंने डीएलटी को एक बढ़िया प्रौद्योगिकी बताने के साथ ही अनामता को इससे जुड़ा जोखिम बताते हुए कहा कि इससे हमें अपनी सुरक्षा करनी होगी।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने इस कार्यक्रम में कहा कि हम नहीं चाहते कि सीबीडीसी में कोई भी अज्ञात कारक हो।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत