By अनन्या मिश्रा | May 01, 2024
कुछ लड़कियां मेकअप के दौरान पहले प्राइमर वाला स्टेप भूल जाती है। लेकिन यह स्टेप आपके लिए बेहद जरूरी है। यदि आप चाहती हैं कि आपका मेकअप थोड़ा सा भी ना फैले, तो प्राइमर वाला स्टेप नहीं भूलना चाहिए। इसलिए प्राइमर अप्लाई करना नहीं भूलना चाहिए। महिलाओं को यह पता होता है कि प्राइमर क्या होता है, लेकिन इसको कैसे अप्लाई करना चाहिए, यह कई लड़कियों को नहीं पता होता है। प्राइमर को भी अपनी स्किन टोन के हिसाब से चूज किया जाता है।
स्किन टाइप के हिसाब से चुनें प्राइमर
जिस तरह से आप अन्य बॉडी प्रोडक्स लेने के दौरान स्किन टाइप का ध्यान रखती हैं, तो प्राइमर को भी स्किन टाइप के हिसाब से चुनना चाहिए।
यदि आपकी स्किन रूखी या परतदार है, तो हाइड्रेटिंग प्राइमर चुनना चाहिए। यदि प्राइमर में हाइड्रेटिंग और रिप्लेनिश जैसे शब्द हैं, तो यह आपकी स्किन के लिए सही है।
ऑयली स्किन के लिए मैटिफाइंग प्राइमर का उपयोग करें।
एक्ने-प्रोन या बहुत सेंसिटिव स्किन है, वॉटर बेस्ड प्राइमरों का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर आपके पोर्स को क्लॉग कर सकती है।
हमेशा नरिशिंग इंग्रीडिएंट्स वाले प्राइमर को चुनना चाहिए। ऐसे प्राइमर को चुनें जो एजिंग स्किन के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स रिच हो।
ऐसे अप्लाई करें प्राइमर
प्राइमर अप्लाई करने से पहले फेस को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद मॉइश्चराइज करें। फिर आगे की स्टेप की ओर बढ़ना चाहिए।
स्किन को करें प्रेप
अपने फेस को अच्छे से क्लींजर से साफ करें फिर अपनी स्किन टोन के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन तैयार हो जाती है।
फिर लगाएं प्राइमर
सबसे पहले थोड़े से प्राइमर को अपनी उंगलियों की टिप पर लें। इसके प्राइमर को अपने पूरे फेस पर डैब कर लें। प्राइमर लगाने के बाद कुछ सेकेंड के लिए रुकें। इसके बाद फिर फाउंडेशन अप्लाई करना चाहिए।
मेकअप ब्रश या ब्लेंडर का न करें इस्तेमाल
फेस पर प्राइमर लगाने के दौरान ध्यान रखें कि इसको अपनी उंगलियों के टिप के इस्तेमाल से लगाना चाहिए। ब्लेंडर और ब्रश के इस्तेमाल से प्राइमर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उंगलियों से फेस पर सही से प्राइमर लगेगा और आपका फेस चमक उठेगा। इसके इस्तेमाल से आप फ्लॉलेस मेकअप कर सकती हैं।
प्राइमर लगाने के टिप्स
हमेशा थोड़ा सा प्राइमर फेस पर अप्लाई करना चाहिए। इसकी 1 ड्रॉप ही आपके फेस पर अच्छे से काम करती है।
प्राइमर लगाने से पहले चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।
यदि आपकी स्किन डल है, तो टिंटेड प्राइमर उपयोग में लगाना चाहिए। इससे आपके फेस की चमक वापस आ जाएगी।
आप जो भी प्राइमर इस्तेमाल कर रहे हैं, वह फाउंडेशन से कंपैटिबल हो। वॉटर बेस्ड प्राइमर के साथ वॉटर बेस्ड फाउंडेशन यूज करना चाहिए। इससे फाउंडेशन का बेस सेपरेट नहीं होगा।