आपका भी गूगल स्टोरेज हो गया है फुल तो अपनाएं ये आसान से Gmail ट्रिक
By Kusum | Oct 21, 2025
गूगल की सेवाओं जीमेल और ड्राइव सबका इस्तेमाल लाखों यूजर्स रोजाना करते हैं और यूजर्स को मिलने वाला 15 जीबी फ्री स्टोरेज बहुत जल्दी भर जाता है। अगर आपको भी बार-बार गूगल स्टोरेज फुल वाला नोटिफिकेशन दिख रहा है तो इसे आसान से कम किया जा सकता है। दरअसल, कई लोगों को लगता है कि उनकी ड्राइव में सेव फाइल्स स्टोरेज यूज कर रही हैं लेकिन जीमेल अटैचमेंट्स भी ढेर सारा स्टोरेज इस्तेमाल करते हैं।
जीमेल सेटिंग्स बदलनी होंगी
- सबसे पहले जीमेल ओपेन करें और सेटिंग में जाएं।
- इसके बाद आपको See All Settings पर क्लिक करना होगा।
- अब Forwarding and Pop/IMAP टैब में जाएं।
- यहां IMAP Access सेक्शन में जाने के बाद उन Suncing Options को डिसेबल कर दें जो आप यूज नहीं करते।
- कई बार इन डुप्लिकेट ईमेल्स की वजह से एक्स्ट्रा स्पेस यूज होता है।
बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल करें डिलीट
- आपको जीमेल ओपन करने के बार सर्च बार में has:attachment larger:10M लिखकर सर्च करना है।
- इसके बाद आपके लिए उन ईमेल्स की लिस्ट ओपेन हो जाएगी, जिनके अटैचमेंट्स 10MP से ज्यादा के हैं।
- आप 10M की जगह 20M या 5M भी लिख सकते हैं।
- जो ईमेल आपके काम के नहीं हैं, उन्हें डिलीट करते ही स्टोरेज खाली हो जाएगा।