Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल, बेहद काम आएगा ये नुस्खा

By अनन्या मिश्रा | Mar 12, 2024

लंबे-घने बाल हर किसी की चाहत होती है। कई बार बालों को हेल्दी रखने के लिए हेयर स्पा करवाते हैं। इसके लिए हम सभी अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे कि बालों की ग्रोथ अच्छी होने के साथ ही बाल हेल्दी नजर आएं। कई बार बदलती लाइफस्टाइल और मौसम का बालों पर असर होता है। जिसके कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: सिर्फ 15 मिनट में नए जैसा चमक उठेगा गंदा मिरर, इन तरीकों से करें साफ


मेथी के बीज

बालों के लिए मेथी के बीज काफी अच्छे होते हैं। इसलिए बालों में मेथी का इस्तेमाल करना चाहिए। मेथी में निकोटिनिक एसिड पाया जाता है। जो बालों को टूटने से रोकने में मदद करता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। आप मेथी का हेयर पैक बनाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं या फिर इसका ऑयल बनाकर इससे मसाज कर सकती हैं। बालों में मेथी अप्लाई करने के लिए इसे रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर इस पेस्ट में एसेंशियल ऑयल मिलाकर बालों में 30 मिनट के लिए अप्लाई करें। इस उपाय को करने से कुछ ही महीनों में बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी।

चुकंदर

आजकल चुकंदर हर मौसम में आता है। जिसका इस्तेमाल आप बालों पर भी कर सकते हैं। सिर में चुकंदर लगाने से बालों का झड़ना और पतले होने की समस्या दूर हो जाती है। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। चुकंदर के रस में शहद मिलाने से बालों की ग्रोथ दोबारा शुरू हो जाएगी। इसलिए आपको यह नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए। 

इन बातों का रखें खास ख्याल

यदि आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आपको एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए। 

बालों की ग्रोथ के लिए टेक्सचर के हिसाब से चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इन उपायों को करने के साथ ही अपना खानपान अच्छा रखें और पर्याप्त नींद रखें।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद