Vitamin E Capsule Benefits: गर्मियों में विटामिन ई कैप्सूल का इस तरह से करें इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा जबरदस्त निखार

By अनन्या मिश्रा | May 09, 2025

जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं को स्किन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अगर आप भी गर्मी में स्किन प्रॉब्लम से परेशान रहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको विटामिन ई कैप्सूल के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे फेस पर होने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं। अगर हमारे फेस पर एक भी फूंसी हो जाए, तो इससे फेस की खूबसूरती पर असर पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत पाना चाहती हैं, तो आप विटामिन ई कैप्सूल की मदद से फेस की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।

विटामिन ई कैप्सूल

इसे भी पढ़ें: Skin Care: एजिंग स्किन की केयर कर सकती है सौंफ, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल

ऐसे बनाएं विटामिन ई से फेस पैक

विटामिन ई से फेस पैक बनाने की लिए सबसे पहले एक कंटेनर में चावल का आटा निकाल लें। फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लें। अब इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं और 20 मिनट तक फेस पर अप्लाई करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

इन बातों का रखें खास ध्यान

बता दें कि विटामिन ई से बना यह फेस पैक आप सप्ताह में दो से तीन बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। हालांकि ध्यान रखें कि इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से पहले अपने फेस को अच्छे से धोकर सुखा लें और फिर इस फेस पैक को अप्लाई करें।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण