Hair Care: किचन की इस चीज के इस्तेमाल से घने और लंबे होंगे बाल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

By अनन्या मिश्रा | Jun 11, 2024

घर की बहुत सारी चीजों को घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रसोई में काला मसाला होता है, जो बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कलौंजी हर किचन में मिलती है और इसको अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलौंजी बालों को बढ़ाने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: Gharelu Nuskhe For Tan Skin: स्विमिंग के दौरान टैन हो गई है स्किन तो अपनाएं ये टिप्स, दूर होगी टैनिंग की समस्या

कलौंजी का पानी

कलौंजी का पानी सिर को धोने के लिए बेहद अच्छा ऑप्शन होता है। इस पानी को तैयार करने के लिए एक बर्तन में पानी लें और इसको उबालें। इस कलौंजी के बीजों को डालकर 15-20 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को ठंडा करें और अब इस पानी को अपने स्कैल्प से लेकर बालों की जड़ों में अप्लाई करें। सप्ताह में 2-3 बार इस पानी को हेयर वॉश करने से बालों पर अच्छा असर देखने को मिलेगा और इससे बाल भी लंबे होंगे।

नारियल तेल

नारियल के तेल के साथ कलौंजी के बीजों को बालों पर अप्लाई किया जा सकता है। दो चम्मच कलौंजी का तेल और दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर रखें। इन तेलों को मिक्स कर हल्का गर्म करें और रुई को डुबोकर इसको सिर की जड़ों में लगाएं। फिर इस तेल को बालों में 10-15 मिनट तक अप्लाई करने के बाद सिर को धो लें। यह तेल हेयर फॉल को रोकने में अच्छा असर दिखाता है।

मेथी दाने

एक चम्मच कलौंजी के दाने, एक चम्मच मेथी के दाने और 250 मिलीलीटर नारियल के तेल के साथ मिलाएं। फिर इसको आंच पर पका लें। इस तैयार तेल को बालों पर लगाने से बाल झड़ना कम होता है। इस तेल को बनाने का एक दूसरा भी तरीका है। इसके लिए मेथी और कलौंजी के दानों को एकसाथ पीसकर पाउडर बनाएं। फिर इस पाउडर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर पकाने पर जो मिश्रण तैयार हो, उसे बालों पर लगाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम