डिजिटल सेवा कर को लेकर अमेरिका ने दी चेतावनी, भारत और अन्य देशों के खिलाफ करेगा जवाबी कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

वाशिंगटन/नयी दिल्ली।अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर समकारी शुल्क/डिजिटल सेवा कर लगाने की तैयारी कर रहे भारत और कुछ अन्य देशों को जवाबी व्यापार कार्रवाई की चेतावनी दी है। यूएसटीआर ने भारत सहित छह देशों के खिलाफ प्रस्तावित व्यापार कार्रवाई के संदर्भ में नोटिस जारी कर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं। यूएसटीआर ने बयान में कहा कि वह संभावित व्यापार कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक नोटिस और टिप्पणी की प्रक्रिया पर आगे बढ़ रहा है, जिससे उसके बाद जांच को पूरा करने के लिए एक साल की सांविधिक अवधि समाप्त होने से पहले प्रक्रियागत विकल्प उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें: 1 अप्रैल से मिनरल वॉटर बेचने वाली कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा BIS सर्टिफिकेट

यूएसटीआर की इस चेतावनी पर सरकार के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि भारत प्रस्तावित कार्रवाई की अंशधारकों के साथ समीक्षा करेगा। उसके बाद बाद देश के व्यापार और वाणिज्यिक हित तथा लोगों के कुल हितों को आधार पर उचित उपाय करेगा। जून, 2020 में अमेरिका ने अमेरिकी व्यापार कानून, 1974 की धारा 301 के तहत डिजिटल सेवाओं पर कराधान की जांच शुरू की थी। भारत, इटली, तुर्की, ब्रिटेन, स्पेन और ऑस्ट्रिया इस तरह के कर पर विचार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा