धीमे विकेट ठीक लेकिन रैंक टर्नर टी20 के लिये नहीं : उथप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

नयी दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राबिन उथप्पा ने कहा कि धीमे विकेट ठीक हैं लेकिन आईपीएल के पहले मैच की तरह ‘ रैंक टर्नर’ पिच टी20 क्रिकेट में नहीं चलेगी। 

इसे भी पढ़ें: स्पिनरों का प्रदर्शन तय करेगा दिल्ली बनाम कोलकाता मैच का रूख

यह पूछने पर कि क्या धीमे विकेट से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, उथप्पा ने कहा कि यह प्रारूप ही ऐसा है कि उन्मुक्त अंदाज में रन बनाना अच्छा रहता है।

इसे भी पढ़ें: बुमराह और पंड्या हर मैच के साथ अपने खेल के स्तर को ऊंचा कर रहे है: रोहित

उन्होंने कहा , रन नहीं बनना दर्शकों के लिये अच्छा नहीं है । टी20 क्रिकेट मनोरंजन के लिये है । यह प्रतिस्पर्धी है लेकिन आपकोबराबरसंतुलन रखना चाहिये । धीमे विकेट ठीक है लेकिन रैंक टर्नर नहीं जैसा चेन्नई में था ।

उथप्पा ने कहा , उम्मीद है कि यहां पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी । लोग चौके छक्के देखने आते हैं और गेंदबाज उसे रोकने की कोशिश करते हैं । टी20 और क्रिकेट उसी दिशा में बढ रहा है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन