उत्तर प्रदेश: 13 चीनी मिलों का होगा विस्तार, 5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 04, 2021

लखनऊ। गन्ना पेराई के लिए यूपी की चीनी मिलें नए सिरे से तैयार होना शुरू हो गई हैं। किसानों को अधिक लाभ देने के लिए चीनी मिलों के विस्तार का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। गन्ना विभाग 13 चीनी मिलों के विस्तार का काम शुरू कर चुका है। चीनी मिलों के विस्तार से 05 लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा। साथ ही मिलों की पेराई क्षमता भी बढ़ जाएगी। विभाग ने चीनी मिलों के विस्तारीकरण की स्थलीय जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। 

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे ट्रक से टकराई कार,एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत


5 लाख से अधिक किसानों को होगा फायदा 

गन्ना विभाग के अनुसार 13 चीनी मिलें अपनी क्षमता में विस्तार का काम कर रही हैं। चीनी मिलों की क्षमता में विस्तार होने से 1,67,500 कुंतल अधिक गन्ने की पेराई का काम हो सकेगा। इससे लगभग 5,01,876 गन्ना किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। चीनी मिलों में हो रहे विस्तार की स्थलीय जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते 2016-17 में प्रदेश में जो गन्ने का उत्पादन 66 टन प्रति हेक्टेयर हुआ करता था, वह अब बढ़कर 2021-22 में 81.5 टन प्रति हेक्टेयर हो गया है। यही नहीं, 50 सालों में पहली बार किसानों को 2017 से वर्ष 2021 तक 1.44,हजार करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान किया गया है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत