Uttar Pradesh: नोएडा में सड़क हादसे में 19-वर्षीय छात्रा की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जनपद के नोएडा में हुए एक सड़क हादसे के सिलसिले में एक कैंटर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 19-वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

सेक्टर-49 थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। भारद्वाज ने पीटीआई- को बताया, ‘‘कैंटर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घायल युवकों की हालत खतरे से बाहर है।’’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कार सवार युवक-युवती पुस्तकालय से लौट रहे थे। उन्होंने कहा, कैंटर से आगे निकलने की कोशिश करते समय कार, कैंटर और डिवाइडर के बीच आ गई जिससे मुख्य रूप से कार चालक की ओर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान फलक अहमद (19) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में अंश (19), आयुष भाटी (17) और नील पंवार (18) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी