Uttar Pradesh: किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

बलिया जिले की चितबड़ागांव पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि युवक को किशोरी को कथित रुप से अगवा कर महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे ले जाकर तकरीबन 25 दिनों तक उससे बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के तहरीर के आधार पर बताया कि 14 नवंबर को थाना क्षेत्र के बसुदेवा गांव के बाबूराम नामक युवक ने उनकी बेटी को ‘‘बहला फुसला कर अगवा’’ कर लिया। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर बाबूराम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने शनिवार को कहा, ‘‘ पुलिस ने किशोरी को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया।’’ किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि आरोपी उसे अगवा कर महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे ले गया था तथा उसने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के धर्मापुर चौराहे के पास कारो रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 26 February 2026 | India-Israel Relations | Airline Ticket Refund Rule Change | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Tanya Mittal का Wedding वाला Video वायरल, बोलीं- तैयारियां शुरू, फैंस बोले- दूल्हा कौन है?

India-Israel Relations को नई गति: मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा, तकनीक और व्यापार पर महामंथन, IMEC पर भी हुई चर्चा

Modi Knesset Speech | Israel में किसी की आंखें सूखी नहीं रहीं, पीएम मोदी के नेसेट भाषण पर भावुक हुए Benjamin Netanyahu