Uttar Pradesh: तीन बेटियों को जहर दे कर मां ने भी खा लिया, तीन की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

सहारनपुर। जिले में थाना गंगोह क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया जिससे महिला और उसकी दो पुत्रियों की मौत हो गई तथा तीसरी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि जिले के गंगोह कस्बे के टाकान मोहल्ला निवासी संजय बैटरी रिक्शा चलाता है। घर में उसकी पत्नी ममता (26) और तीन बेटियां आर्ची (5), सोना (3) और आरवी (2) रहती थीं। जैन ने बताया कि बुधवार को बच्चों के खेलने को लेकर ममता की अपनी चचिया सास से कहासुनी हो गई जिसके बाद ममता ने गुस्से में अपनी तीनों बेटियों को जहर दे दिया और खुद भी खालिया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह