उत्तर प्रदेश: संदिग्ध आतंकवादियों के शव ले जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2024

पीलीभीत में पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कारवाई में मारे गए ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव लेकर पंजाब जा रही एंबुलेंस को मंगलवार देर रात रामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पीलीभीत से तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव पंजाब ले जा रही एंबुलेंस को देर रात रामपुर बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गयी।

पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया था।

प्रमुख खबरें

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे: Rahul Gandhi पर FIR को लेकर Venugopal ने BJP पर साधा निशाना

मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 2031 तक करेगी 77,500 करोड़ रुपये का भारी पूंजीगत व्यय

Delhi-NCR में निर्भया जैसी हैवानियत! लिफ़्ट देकर चलती स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ़्तार

UP Police का बड़ा एक्शन! Ankit Baliyan हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी Encounter में ढेर, DGP ने बताई पूरी कहानी