Karnataka: 'उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध त्रेतायुग से', योगी बोले- हनुमान जी का जन्म इसी धरती पर हुआ था

By अंकित सिंह | Apr 27, 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज है। भाजपा की ओर से भी जबरदस्त प्रचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक में भाजपा के लिए प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को वह मांड्या पहुंचे थे। मांड्या में उन्होंने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध भी बताया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का संबंध आज से नहीं, त्रेतायुग से है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के बनवास के सबसे अभिन्न सहयोगी श्री हनुमान जी का जन्म इसी कर्नाटक की धरती पर हुआ था। इसलिए आप देखते होंगे यह मित्रता कितनी अभिन्न है। उन्होंने कहा कि भक्त और स्वामी का संबंध कितना जुड़ा हुआ है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दुनिया में भगवान प्रभु राम का मंदिर जहां भी होगा वहां हनुमान जी अवश्य होंगे। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में कानून व्यवस्था के लिए संकट पैदा करने वाले लोग आज खुद संकट में हैं

योगी ने कहा कि भारत का विभाजन 1947 में धार्मिक आधार पर हुआ था। देश धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन नहीं कर सकता और हम एक और विभाजन के लिए तैयार नहीं हैं। पार्टी नेता ने कहा कि केंद्र और कर्नाटक की भाजपा सरकारों ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा कर इस इस्लामी संगठन की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है। न कोई कर्फ्यू,न कोई दंगा, वहां पर है सब चंगा (कोई कर्फ्यू नहीं है और कोई दंगा नहीं है। वहां सब ठीक है)। पिछले छह साल में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Emraan Hashmi और Himesh Reshammiya की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इस दिन रिलीज होगी Gunmaaster G9

KVS NVS Tier 2 Result घोषित: टियर-2 परीक्षा के परिणाम और Final Answer Key जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

जल्द मम्मी-पापा बनेंगे Maera Misshra और Rajul Yadav, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

चिदंबरम के बाद केजरीवाल ने भी खुद को बताया दिमागी नक्सली: जो लोग विकसित भारत चाहते हैं...