उत्तर प्रदेश : दूरदराज के इलाकों तक एटीएम वैन की मदद से पहुंचाई जाएंगी बैंकिंग सुविधाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा है कि राज्य के सुदूर बसे ग्रामीणों और शहरवासियों के घरों तक नकदी और बैकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए सहकारी बैंकों द्वारा मोबाइल एटीएम वैन की व्यवस्था की गयी है। सहकारिता मंत्री ने अपने गृह जनपद बहराइच स्थित जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के बाद बहराइच में मोबाइल एटीएम वैन शुरू की गयी है। आने वाले दिनों में प्रदेश भर के अन्य शहरों व गांवों में सहकारी मोबाइल एटीएम वैन दिखने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: बहुजन समाज पार्टी के डूबते जहाज पर सवार नहीं होंगे ब्राह्मण : असलम रायनी

वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सहकारी बैंक विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हैं। प्रदेश की करीब 300 समितियों को बैकिंग सुविधाओं से लैस कर इन्हें कम्प्यूटराइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके नवसृजित मंत्रालय की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी है जो स्वयं सहकारिता क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद