Uttar Pradesh: हरदोई में 10वीं कक्षा के छात्र का शव मिला, परिजनों ने हत्या का शक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को दसवीं कक्षा के एक छात्र का शव बावन रोड स्थित निर्माणाधीन बाईपास पर सीमेंट के स्लैब के नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस बीच परिजनों ने छात्र के एक दोस्त पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

इस मामले में उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकों की समिति से शव कापोस्टमार्टम कराया जा रहा है और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने आयुष की हत्या कर शव छिपाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने कहा कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gujarat High Court ने Marriage Bureau संचालक को दी जमानत, नहीं मिला गैंग से संबंध

Jaunpur Court ने 2004 के हत्या मामले में चार भाइयों को दी उम्रकैद

Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी